मोबाईल फोन का उपयोग

मोबाइल फ़ोन से होने वाले लाभ

Mobile Phone Se Hone Wale Labh : मोबाइल हमारे कई कामो में बहुत काम आती है इसीलिए हम आपको मोबाइल के फायदों के बारे में भी जानकारी देते है जिससे की आप काफी कुछ जान सकते है जाने क्या है इसके लाभ :
  1. फ़ोन की मदद से आप एक स्थान पर बैठे-2 किसी भी व्यक्ति से संपर्क कर सकते है और उससे बाते कर सकते है |
  2. जब हम बोर हो रहे हो रहे हो तो अपने मनोरंजन के लिए मोबाइल के अनुसार दी हुई सुविधाएं जैसे गाना सुनना, गेम खेलना, वीडियो देखना ऐसे फायदे उठा सकते है |
  3. आजकल के सभी फ़ोन्स में कैमरे की सुविधा आ रही है इसीलिए इससे हम अपने यादगार पल इसमें क्लिक कर सकते है और हम अपनी फोटो भी क्लिक कर सकते है |
  4. ब्लूटूथ की जरिये हम अपनी मोबाइल की मीडिया को अन्य मोबाइल में तुरंत भेज सकते है इससे समय की बचत होती है वरना पहले हमें कंप्यूटर की मदद से फाइल्स ट्रांसफरिंग करनी पड़ती थी |
  5. मोबाइल फ़ोन में बात करने के अलावा अतिरिक्त सुविधाओं के रूप में अलार्म, कैलेंडर, कैलकुलेटर, टाइमर और नोट बुक की सुविधा होती है जिनका फायदा हम उठा सकते है |
  6. स्मार्टफोन में आप अपनी लोकेशन खुद ट्रैक कर सकते हो और आपको जहाँ भी जाना है वहां जाने के लिए स्मार्टफोन में आने वाली GPS की सुविधा आपकी मदद करेगी और आपको रास्ता बताएगी |
  7. मोबाइल फ़ोन का सबसे ज्यादा यूज इमरजेंसी के लिए किया जाता है यह किसी भी तरह की इमरजेंसी सेवा के लिए हमारी हेल्प करती है |
  8. यह आजकल के व्यापारियों के लिए बहुत लाभदायक होती है इससे उनके काम में आसान रहती है समय की बचत रहती है और अपने कस्टमर से व्यवहार बना रहता है |
  9. आप तो जानते होंगे की वर्तमान समय में इंटरनेट हमारे लिए कितना उपयोगी है इसीलिए मोबाइल की मदद से हम इंटरनेट चला सकते है और इनटरनेट की सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते है |
  10. पिछले समय में बिना फ़ोन के लोग अपने करीब लोगो के सम्पर्क में रहने के लिए या तो उनसे मिलते थे या चिट्ठियां भेजते थे लेकिन आज के समय में मोबाइल फ़ोन के उपयोग से हम किसी से भी अपना कांटेक्ट तुरंत बना सकते है |


टिप्पणियाँ